फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेथुआ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण को गिराने पहुंची जेसीबी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के विजेथुआ महावीरन धाम में ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर गरजा। एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में धाम की अस्थायी व स्थायी कई दुकानें ढहा दी गईं। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए ग्राम प्रधान ने रसूखदारों को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विजेथुआ महावीरन धाम में ग्राम समाज की भूमि पर दुकानें बनाकर किए गए कब्जे के खिलाफ विजेथुआ राजापुर गांव के विनय प्रसाद ने जनहित याचिका दाखिल की थी। याचिका पर हाईकोर्ट ने ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश दिया था। रविवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व तहसीलदार ने करीब 20 स्थायी व अस्थायी दुकानों को जेसीबी से गिरवा दिया। कार्रवाई की जद में सुभाष तिवारी, अनिल पांडेय, विनोद पांडेय, राजेंद्र मोदनवाल, बसंत मोदनवाल व रमेश मोदनवाल समेत अन्य की दुकानें आई हैं। इसके अलावा कई दुकानों के टिन शेड भी हटाए गए। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई से कस्बे में अफरातफरी मची रही। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
दूसरी तरफ स्थानीय ग्राम प्रधान सरोज ने कार्रवाई के दौरान भेदभाव का आरोप लगाया है। प्रधान का आरोप है कि रसूखदारों के अतिक्रमण को बचाते हुए प्रशासन की ओर से खानापूरी की गई है। गांव की ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्गावती का कहना है कि जनहित याचिका में हाईकोर्ट ने तीन गाटा संख्या में हुए अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया है, जबकि प्रशासन की ओर से सिर्फ एक गाटा संख्या के कुछ हिस्सों से अतिक्रमण हटवाया गया है। तहसीलदार बृजेश सिंह ने कहा कि तीनों गाटा संख्या में आबादी के हिस्से को छोड़ा गया है। जिस गाटा संख्या से अतिक्रमण हटाया गया, उसमें भी कुछ हिस्से में आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें