सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र के सेउर चमुरखा गांव निवासी संतराम कोरी की पुत्री साक्षी (12) घर के पास लगे हैंडपंप पर रविवार दोपहर स्नान कर रही थी। हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आकर साक्षी झुलस गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन साक्षी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।