फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क की पटरियों से हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी। - फोटो : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के व्यस्ततम स्थानों पर सोमवार को नगर पालिका व यातायात पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण करने वाले इन लोगों पर 8500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने कोतवाली नगर से मेडिकल कॉलेज होते हुए गभड़िया पुल, चौक घंटाघर से गल्लामंडी, बस स्टेशन से गोलाघाट पुल तक सड़क की दोनों पटरियों पर अपनी दुकानें बढ़ाकर लगाने वाले दुकानदारों व पथ विक्रेताओं पर कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में सामान भी जब्त किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका व यातायात पुलिस की ओर से शहर के मुख्य मार्गों व पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करने का यह अभियान अनवरत चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें