मोतिगरपुर के ताजुद्दीनपुर गांव में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। -संवाद
मोतिगरपुर। तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर के ताजुद्दीनपुर में ग्रामसभा की भूमि पर हुए अतिक्रमण को सोमवार को तहसीलदार ने पुलिस व राजस्वकर्मियों की मदद से ढहवा दिया। गांव के ही छोटेलाल ने तहसील प्रशासन से बंजर भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराने की शिकायत की थी। सोमवार को तहसीलदार हृदयराम तिवारी ने अपनी मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटवा दिया। वहीं सुल्तानपुर शहरी क्षेत्र में भी राजस्व विभाग की ओर से कई जगहों से अतिक्रमण हटवाए गए।