फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ऊसर भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Sat, 26 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। नारामधयीपुर गांव में शुक्रवार सुबह ऊसर भूमि पर बने एक पुराने मकान और पशुशाला को बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई।
विज्ञापन


तहसीलदार उमेश यादव के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। राजस्व विभाग के मुताबिक, कादीपुर तहसील में कुछ लोगों के खिलाफ वाद चल रहा था। तत्कालीन तहसीलदार के बेदखली आदेश को सीआरओ न्यायालय ने निरस्त कर दिया था। इसके बाद सूरज शर्मा और राजित शर्मा ने हाईकोर्ट में अवमानना का वाद दायर किया था।

इसी क्रम में शुक्रवार को तहसीलदार उमेश यादव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक इंद्रभान मिश्रा, हलका लेखपाल राम यज्ञ यादव और उपनिरीक्षक जगदीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने अच्छेलाल यादव के पुराने कच्चे मकान और पशुशाला को बुलडोजर से गिरवा दिया। उपजिलाधिकारी कादीपुर विनीत कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें