कूरेभार। पटना सैदखानपुर गांव में जलनिकासी बाधित होने से करीब 500 बीघे खेतों में पानी चले जाने से धान की फसल गिर गई है। फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, खेतों और गांव के पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नाला बनाया गया है। आरोप है कि नाले पर अतिक्रमण करके बंद कर दिया गया है। जिससे बारिश और खेतों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। जलनिकासी ठप होने से आसपास के खेतों में कुछ पानी रुका है।
किसान मान सिंह, दिनेश यादव, रामकुशल, शैलेंद्र कुमार सिंह, रामकुमार, महेंद्र कुमार सिंह, अरुण वर्मा और सुखराम विश्वकर्मा ने बताया कि खेतों में धान की फसल खराब हो सकती है। किसानों ने प्रशासन से नाले की सफाई कराने, अतिक्रमण हटवाने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।