फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मातृ मृत्यु दर घटाने और एनीमिया नियंत्रण पर जोर

Fri, 23 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी बनाने और मरीजों को ई-पर्चे जारी करने में तेजी लाएं। गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कर मातृ मृत्यु दर में कमी लाएं। यह निर्देश जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित जनपदीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाकर जिले को प्रदेश की शीर्ष रैंकिंग में लाना है। उन्होंने एक महीने में 77 हजार से अधिक ओपीडी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना की। बैठक में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत हीमोग्लोबिन जांच, आयरन-फोलिक एसिड वितरण और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में बेहतर कार्य के लिए सीएचसी जयसिंहपुर, बल्दीराय, दूबेपुर और मोतिगरपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. भारत भूषण, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. एसी गुप्ता और राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप विकास समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें