फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेट दर्द व उल्टी-दस्त के मरीजों से इमरजेंसी वार्ड फुल

Sat, 15 Apr 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला अस्पताल के वार्ड में शुक्रवार को भर्ती मरीज।  -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी व लू से लोग डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कई मरीजों को चिकित्सक ने स्ट्रेचर पर ही जांचकर उन्हें वार्ड में भर्ती किया। पेट दर्द के साथ ही उल्टी-दस्त के मरीजों से इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया है।
विज्ञापन



चांदा के रीढी गांव की रहने वाली सोमवारी देवी (65) को शुक्रवार सुबह पेट में दर्द होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। लोहरामऊ निवासी कैलाशी (56), चांदा निवासी प्रतिमा (28), भैरवपुर निवासी संजुला (19), कल्यानपुर जिला अमेठी निवासी नेहा सिंह (29) व धम्मौर निवासी एक वर्षीय शिव डायरिया से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी कक्ष में तैनात चिकित्सक शांतनु सहाय मिश्र ने सभी की जांच करने के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।





जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शांतनु सहाय मिश्र ने बताया कि आजकल ग्रीष्म लहर चल रही है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से लोग डायरिया की चपेट में आ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर से जब भी निकलें, शरीर को पूरी तरह से ढंककर और सिर पर गमझा या टोपी जरूर लगाएं। इससे तेज धूप और लू से बचा जा सकता है। थोड़े अंतराल पर साफ पानी अवश्य पीते रहें। इसके साथ ही ताजा, सुपाच्य व सलाद युक्त भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें