फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच दिन से ठप चार गांवों की बिजली, परेशानी

Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया के रामपुर-हनुमानगंज के बीच टूटे तार को सही करने पहुंचे विद्युत कर्मी।
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। चार गांवों की बिजली पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इन गांवों के तीन हजार लोग बिजली-पानी के लिए परेशान हैं। बृहस्पतिवार रात आंधी-पानी के दौरान लोलेपुर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में आई खामी से करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

इन गांवों में रामपुर, हनुमानगंज, फतेपुर और पांडेयपुर गांव भी शामिल थे। बिजली विभाग के कर्मचारी बृहस्पतिवार रात से ही फॉल्ट दुरुस्त करने के प्रयास में लगे हैं। क्षेत्र के अधिकांश फॉल्ट ठीक हो गए हैं। इन चार गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए रामपुर व फतेपुर के बीच टूटकर गिरे चार खंभों के तार को ठीक करने का कार्य रविवार से चल रहा है। सोमवार शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
इन गांवों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। लोगों को मोबाइल फोन चार्ज तक करने के लिए भटकना पड़ा रहा है। सबमर्सिबल नहीं चलने से लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा है। इन गांवों में लगे नलकूप भी ठप हैं। लोलेपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने बताया कि क्रमवार फॉल्ट ठीक किए जा रहे हैं। इस दौरान शनिवार रात चार खंभे का तार टूटकर गिर गया था। इसे ठीक करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें