फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डाकखाना उपकेंद्र की चार घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के डाकखाना उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था शनिवार दोपहर के बाद चरमरा गई। इंजीनियरों ने मरम्मत व फीडरों के ट्रांसफार्मरों में तेल डालने के लिए शटडाउन लिया। सभी फीडरों के लिए अलग-अलग समय पर शटडाउन लिए जाने से दोपहर करीब दो बजे से रात साढ़े आठ बजे तक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम को छह बजे से साढ़े आठ बजे तक करीब ढाई घंटे तक लगातार फीडर बंद रहा, जबकि इसके पहले करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

शहर की करीब 20 हजार आबादी व प्रमुख क्षेत्र रात को करीब दो घंटे तक अंधेरे में रहे। करीब साढ़े आठ बजे रात को बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद बस स्टेशन समेत अन्य क्षेत्र बिजली की रोशनी से रोशन हो सके। एक्सईएन पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि फीडरों के ट्रांसफार्मरों में तेल डालने के लिए कई बार शटडाउन लिया गया। बताया कि गर्मी को देखते हुए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें