फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केबल फुंका, पांच हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 30 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदिया ओवरब्रिज के पास एचटी लाइन का केबल बुधवार रात फुंक गया। इससे शहर के चार वार्ड व गांव समेत पुलिस लाइन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच हजार घरों की लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने जागकर रात बिताई। बृहस्पतिवार सुबह से ही कर्मी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे लेकिन रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दरियापुर बिजली उपकेंद्र से भूमिगत एचटी लाइन का केबल करौंदिया ओवरब्रिज के पास रेल लाइन के नीचे से निकाला गया है। बुधवार रात लगभग 12 बजे यह केबल फुंक गया। इससे आदर्शनगर, विवेकनगर, निरालानगर, करौंदिया, करौंदिया देहात, भट्टहवा, पुलिस लाइन की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

बुधवार की रात लोगों ने भीषण गर्मी में छतों पर टहलकर रात बिताई। घरों में लगी पानी की टंकियों के अलावा जल-निगम की पानी टंकी भी सूख गई। 50 हजार लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा जिससे नियमित दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन


स्थानीय सभासदों व मोहल्लेवासियों की शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को विभाग ने केबल मंगाकर सुबह से ही बदलने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद भी देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।


रात भर आती-जाती रही बिजली
शहर के लाल डिग्गी, चौक, राइननगर, पंचरास्ता, खैराबाद, महुअरिया, गभड़िया, घासीगंज,पयागीपुर, नवीपुर आदि वार्डों में रात में एक से तीन घंटे की कटौती हुई। अससे लोगों की नींद खराब हो गई। दिन में भी रुक-रुककर कटौती होती रही।



भूमिगत केबल फुंकने से हुई दिक्कत
करौंदिया के पास भूमिगत केबल फुंकने से दिक्कत हुई। केबल मंगाकर बदलने में समय लग गया। जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल हो, इसके लिए कर्मी लगे हैं। गर्मी में ओवरलोड से शहर में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

-विश्वजीत कुमार, एसडीओ, डाकखाना उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें