अर्ध शहरी सब स्टेशन केएनआई के ग्रामीण का जंफर कटने से मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र एक फीडर करीब तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र व शहर के कुछ मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। शाम को जंफर जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
मंगलवार की दोपहर बाद केएनआई सब स्टेशन के ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाली लाइन का जंफर कट गया। इस तकनीकी खराबी से करीब तीन हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सूचना पर विद्युत कर्मियों ने पहुंचकर जंफर जोड़ने का कार्य शुरू किया। इस बीच करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति ग्रामीण व शहर क्षेत्र के कुछ मोहल्लों की बाधित रही। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि शाम को जंपर ठीक करवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
डाकखाना उपकेंद्र के पैनलों के हुई टेस्टिंग
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा तैयारियों को लेकर मंगलवार को डाकखाना उपकेंद्र के पैनलों के परीक्षण का कार्य चला। दोपहर से लेकर शाम तक उपकेंद्र पर स्थापित सभी पैनलों की टेस्टिंग इंजीनियरों एवं विद्युत कर्मियों ने की। चेकिंग के दौरान खामियों को भी दूर किया गया। एसडीओ ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में उपकेंद्र को ठीक रखने के लिए पैनलों की टेस्टिंग कराई गई है।