सुल्तानपुर। जनवरी माह से प्रयागराज संगम में कुंभ मेले का आयोजन शुरू होगा। इससे पहले सुल्तानपुर डिपो के बेड़े में 20 इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने के आसार हैं। यह जानकारी देते हुए एआरएम विनोद शुक्ल ने बताया कि निगम से 40 बसों की डिमांड की गई थी। 20 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति विभागीय स्तर पर मिली है। उम्मीद है कि कुुंभ मेले के पहले ही बसों को भेज दिया जाएगा। फिलहाल अभी बसों के भेजे जाने का लिखित आदेश नहीं मिला है।