फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश, पकड़े गए तीन साधु वेशधारी

Sun, 08 Dec 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पकड़े गए तीन साधु वेशधारी
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चाचपारा (जगदीशपुर) गांव में शनिवार सुुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले तीन बच्चों को रास्ते में साधु वेशधारी तीन लोगों ने जबरन कार में बैठा लिया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कार का पीछा किया तो उन्हें छोड़कर कथित साधु वेशधारी भाग निकले।
विज्ञापन

पीछा करने पर तिवारीपुर तीरे गांव के पास कार सवार तीनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तीनों को पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में दो महिलाओं समेत चार ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता का पुत्र सत्यम गुप्ता, उमेश कुमार का पुत्र प्रांजल, प्रमोद कुमार का पुत्र अंश प्रजापति व कपिल कुमार की पुत्री अदिति यादव चाचपारा, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। अभिभावकों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्चे विद्यालय जा रहे थे। तभी चाचपारा मोड़ पर एक कार में सवार तीन साधु वेशधारियों ने बच्चों को खींच कर कार में बैठा लिया। बच्चे चिल्लाए तो ग्रामीणों ने कार का पीछा कर लिया।
विज्ञापन


खुद को घिरता हुआ देखकर कार सवार लोग बच्चों को नीचे धकेल कर भाग निकले। इसके बाद भी ग्रामीणों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उनकी कार तिवारीपुर तीरे के पास दिखी तो ग्रामीणों ने फिर से घेर लिया। ग्रामीणों ने कार से निकाल कर तीन साधु वेशधारियों की जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़ दिया।
पुलिस उन्हें किसी तरह लंभुआ कोतवाली लेकर आई। बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीण मौसमी देवी गुप्ता, कपिल कुमार, प्रमोद कुमार, ममता पांडेय के संयुक्त हस्ताक्षर से पुलिस को तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें