फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मतदाताओं को लुभाने के लिए टैक्स माफी का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रचार के अंतिम दौर में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों से लेकर निर्दल तक वोटरों को रिझाने के लिए जीत के बाद गृहकर व जलकर को माफ करने वादा कर रहे हैं। इसके बावजूद मतदाताओं की चुप्पी प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा रही है। जिले में एक नगर पालिका व चार नगर पंचायतों के लिए मतदान गुरुवार 11 मई को होना है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रचार प्रसार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में लुभाने के लिए दिन भर पसीना बहाया। प्रत्याशियों ने जीत के बाद गृहकर व जलकर माफ करने के साथ ही शहर को मेडिकल कचरा से मुक्त कारने, आधुनिक जिम तो किसी ने मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने का वादा कर मतदाताओं को रुख अपने पक्ष में जुटाने का हर संभव प्रयास किया।
चुनाव मैदान में मौजूद भाजपा के प्रत्याशी जहां शहर में एसटीपी प्लांट के संचालन, मेडिकल कचरे के निस्तारण, विकास, सफाई व अमृत योजना के अंतर्गत लंबित जलापूर्ति का कार्य कराने का वादा कर रहे हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी ने शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों की दशा में सुधार, आधुनिक व्यायामशाला का निर्माण, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी की स्थापना से जुड़े कार्य को प्राथमिकता पर बताया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सपा प्रत्याशी जहां शहर की सड़कों के विकास, सफाई, पेजयल प्रबंधन व अन्य स्थानीय मुद्दों के साथ तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नगर पालिका की दुकानों में पुराना किराया लागू कराने, शहर में ग्रीन बेल्ट विकसित कराने , महिलाओं पुरुषों को तीर्थ यात्रा कराना समेत अन्य मुद्दे जनता के सामने रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें