फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : दो जगह से गणना प्रपत्र भरा तो हो सकती है कार्रवाई

Sun, 23 Nov 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जांच करती एसआईआर की टीम
विज्ञापन
-सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में यदि नए आवेदक या मतदाताओं ने दो जगह से वोटर बनने के लिए गणनाप्रपत्र भरा तो उनके सामने दिक्कतें आ सकती हैं। इस पर उन्हें दंड मिल सकता है। इसलिए मतदाताओं को सावधान रहना होगा। उन्हें सामान्य निवास वाली जगह से गणनाप्रपत्र भरना होगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि गांव में रहने वाले काफी लोग दूसरे शहरों में बस गए हैं। उनका नाम गांव के साथ संबंधित शहर की मतदाता सूची में भी है। ऐसे लोगों को गणनाप्रपत्र एक जगह से भरना होगा। दो जगह से फाॅर्म भरने पर संबंधित मतदाता के सामने दिक्कतें आ सकती हैं।
जांच में इसे पकड़ लिया जाएगा, इस पर उन पर कार्रवाई हो सकती है। गणनाप्रपत्र में सभी जानकारी पूरी व सही भरनी होगी। इसमें अपनी जन्मतिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, एपिक नंबर, माता-पिता का नाम, दोनों का एपिक नंबर, पति या पत्नी का एपिक नंबर भरना होगा। इसके नीचे के कॉलम में संबंधी की जानकारी भरनी होगी। यदि किसी कॉलम से संबंधित जानकारी नहीं है, तो उसे छोड़ देना अच्छा होगा। इसमें कुछ छिपाने व गलत जानकारी भरने पर संबंधित के सामने समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

नोटिस जारी होने पर संबंधित को सही जानकारी देनी होगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति दो जगह से मतदाता नहीं रह पाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान इन्हीं सब त्रुटियों को दुरूस्त करने के लिए चलाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने भरा गणनाप्रपत्र
भदैया। मलिकपुर गांव के पंचायत भवन पर शनिवार को विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत लोगों से गणनाप्रपत्र भराए गए। ग्रामीणों अपने एसआईआर फार्म भरकर बीएलओ विजय लक्ष्मी व गायत्री यादव के पास जमा किया। ग्राम प्रधान बलभद्र ने बताया कि निर्वाचन संबंधी कार्य सफाईकर्मी शबाना के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें