फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव नगर को संवारने का पर्व : महेन्द्र नाथ

Wed, 10 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निकाय चुनाव नगर को संवारने का पर्व है। इसमें सभी मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। यह बातें केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहीं। वह नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुपर मार्केट में नगर भ्रमण से पहले उन्होंने अबकी बार 30 हजार पार का नारा देते हुए कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनी तो जिले का चौतरफा विकास होगा। जिले में उद्योग की स्थापना की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के रोजगार के लिए प्रयास कर रही है। कहा कि प्रदेश में कानून का राज चल रहा है, गुंडा माफिया के खिलाफ अभियान चल रहा है।
इससे पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को गदा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जनसभा को प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विधायक विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, गिरीश नारायण सिंह बब्बन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें