अमेठी थाना क्षेत्र पीपरपुर के गांव इस्माइलपुर निवासी धनपता (65) बीते काफी दिनों से शहर में लोगों से मांगकर गुजारा करती थी। रात में वह शहर के फुटपाथ पर रात गुजारती थी। बुधवार सुबह स्टेशन रोड पर सड़क किनारे मृत मिली।
सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने नायब तहसीलदार बीडी मिश्र व कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। उसकी शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी।
महिला का बड़ा बेटा रामसागर विक्षिप्त है जबकि दूसरा बेटा गोपी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। इस बाबत उप जिलाधिकारी ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ठंड से मौत मिलने पर परिवारीजनों को सहायता राशि दी जाएगी।