फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर में अकेली वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला। लंगड़ी गांव में शनिवार देर रात घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला विमलेश सिंह (65) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव घर के अंदर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार विमलेश घर में अकेले रहती थीं। उनके दोनों बेटे परिवार के साथ पंजाब में नौकरी करते हैं, जबकि पति चंद्रशेखर सिंह इलाज के सिलसिले में पंजाब गए हुए हैं। शनिवार शाम विमलेश गांव में दूध देने गई थीं और इसके बाद घर लौट आई थीं।देर रात करीब नौ बजे परिजनों ने फोन किया, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका पर परिवार ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। विमलेश का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद पटेल और सीओ सिटी सौरभ सामंत मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें