फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sat, 26 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार सुबह वाहन की टक्कर से घरवासपुर निवासी भुइला (85) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन

भुइला का मकान हाईवे किनारे है। सुबह वह घर के सामने हाईवे पर पहुंची थीं। उसी दौरान वाराणसी की ओर से सुल्तानपुर जा रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो भुइला सड़क पर लहूलुहान पड़ी थीं। उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजन काफी देर तक कार्रवाई से इन्कार करते रहे। पुलिस के समझाने पर वे तैयार हुए। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें