फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बकरी को बचाने की कोशिश में कुएं में गिरा बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। भांटी, गड़ेरियन का पुरवा में स्थित एक कुएं में शुक्रवार सुबह स्थानीय निवासी काशीराम पाल (70) का शव पानी में उतराता मिला। कुएं में उनकी बकरी का शव भी मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बकरी को बचाने में कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि काशीराम पाल ने तीन बकरियां पाल रखी थीं। वह घर से बृहस्पतिवार दोपहर बकरी चराने निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर स्थित कुएं में उनका शव मिला।
पुलिस ने काशीराम व उनकी एक बकरी के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। काशीराम मजदूरी करते थे। उनकी छह संतानें हैं। पुत्र महेश कुमार, शिवराम, पवन कुमार, नीरज घर पर रहकर मजदूरी करते हैं। काशीराम की दो पुत्रियां भी हैं। सभी की शादी हो गई है। उनकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें