दोस्तपुर। क्षेत्र के संसारपुर निवासी राम कृपाल (65) सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर से पैदल निकले थे। गांव के बगल से निकले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। उनका शव एक्सप्रेसवे पर सहंगिया के पास पड़ा मिला। दोपहर करीब एक बजे किसी व्यक्ति ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो देखकर परिजनों ने उनकी पहचान की और मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम कृपाल के परिवार में पत्नी समरथी, पुत्र रूदल व महोबे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।