फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, शव खेत में फेंका

Sun, 02 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 बल्दीराय के कल्यानपुर मजरे नटौली गांव में घटनास्थल पर मौजूद एसपी व अन्य पुलिस कर्मी। 
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज/वलीपुर। भूमि विवाद में बल्दीराय के कल्यानपुर मजरे नटौली निवासी राम सुंदर कोरी (65) की शनिवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर विवादित खेत के पास मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र शिवनाथ के अनुसार शनिवार सुबह उनके पिता खेत जाने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद लौटे और फिर दोबारा खेत की ओर चले गए। जब काफी देर हो गया तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। दोपहर एक बजे के बाद घर से करीब 200 मीटर दूर बांस की कोठ के पास खेत उनका शव पड़ा मिला। उनके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।

शिवनाथ का आरोप है कि गांव के जहीर अहमद, मोबीन, इलियास, रियासत और एक अन्य व्यक्ति ने रंजिश और भूमि विवाद के चलते उनके पिता की हत्या कर दी। जिस स्थान पर शव मिला, उसी भूमि का विवाद दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि शिवनाथ की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, राम सुंदर कोरी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके सात बेटे शिवनाथ, विश्वनाथ, श्रीनाथ, रघुनाथ, प्रभुनाथ, शंकरनाथ और सरयूनाथ व एक बेटी कमलेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें