फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप व ट्रैक्टर की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत में जीप के परखचे उड़ गए। इस हादसे में घायल जीप चालक समेत दो लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई राजमार्ग पर तिवारीपुर गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर में सामने हुई भिड़ंत में जीप के परखचे उड़ गए। राहगीरों ने जीप में फंसे चालक और एक बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवदत्त उपाध्याय (60) निवासी दुबावा थाना बीकापुर जिला अयोध्या के रूप में की गई है। घायल चालक गौरव पांडेय निवासी दुबावा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें