कुड़वार। खेत से घर लौट रहा बच्चा करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र कुड़वार के चंद्रकला भरड़ा, परशरामपुर निवासी अधिवक्ता स्वतंत्र द्विवेदी का आठ वर्षीय बेटा शौर्य निकट के एक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों के अनुसार बिजली के खंभे के पास एक खेत में सुरक्षा के लिए तार-बाड़ घेरा गया था। तार-बाड़ में खंभे से करंट उतरा था। रविवार सुबह खेत से लौटते समय बच्चा करंट की चपेट में आ गया।
परिजन शौर्य को लेकर मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे की मां अनुपम और तीन वर्षीय भाई सार्थक का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मौत की घटना के बाद घर पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही।