फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर में मिले आठ बोरी पटाखे, तीन गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कोतवाली देहात के रामनगर बनकट में अवैध पटाखों के साथ पकड़े गए आरोपी। -स्रोत-पुलिस  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के नरायनपुर में पटाखा दगने से चार बच्चों के घायल होने का पता चलने पर एसपी चारू निगम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पूछताछ में पता चला कि कोतवाली देहात के रामनगर बनकट से एक अवैध पटाखा की दुकान से बच्चों ने पटाखे खरीदे थे। यह जानकारी मिलने के बाद एसपी रामनगर बनकट पहुंची।
विज्ञापन

वहां पर एक घर की तलाशी में पुलिस को आठ बोरी पटाखे मिले। इसके अलावा पटाखा बनाने के उपकरण व बारूद भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से मो. शमीम, शकील व काजू को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें