सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के आठ पॉजिटिव केस पाए गए हैं। लखनऊ लैब की जांच में सात और जिले में हुई एंटीजन जांच में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ भेजे गए सैंपलों की शनिवार को आई रिपोर्ट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एंटीजन टेस्ट में एक केस पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को होम आइसोलेशन के साथ ही एल-टू हॉस्पिटल में रखा गया है।
2446 लोगों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को जिला महिला अस्पताल समेत 15 स्थानों पर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन के बाद लोगों को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने जिला महिला अस्पताल के साथ ही कई सीएचसी पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया। देर शाम तक निर्धारित लक्ष्य 3250 के सापेक्ष 2446 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।