फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन चेयरमैन के आठ नामांकन दाखिल

Tue, 07 Nov 2017 10:08 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नामांकन का आखिरी दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने गहमागहमी के बीच नामांकन किया। मंगलवार को भाजपा, सपा, कांग्रेस व सपा प्रत्याशियों समेत चेयरमैन के लिए आठ ने नाम नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका सदस्य के लिए 79 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। शाम तीन बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव का पहला चरण बीत गया।
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आखिरी दिन नगर पंचायत दोस्तपुर व कोइरीपुर व कादीपुर में भी अध्यक्ष व सदस्य के लिए पर्चे भरे गए। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से निपटने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। 
इनसेट 

नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के लिए कलेक्ट्रेट में काफी गहमागहमी रही। मंगलवार को सुबह भाजपा प्रत्याशी बबिता जायसवाल ने पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू के नेतृत्व में समर्थकों एवं पदाधिकारियों के साथ जुलूस निकाला। सीआरओ कक्ष में उन्होंने चार सेटों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मौजूद लोगो को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, चंद्रभद्र सिंह सोनू, करुणाशंकर द्विवेदी, उनके पति अजय जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। बसपा प्रत्याशी सायरा बानो भी सुबह समर्थकों एवं पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं।  उनके साथ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी निर्मला पांडेय दोपहर को समर्थकों के साथ गोलाघाट से दीवानी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अनूप संडा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने चार सेटों में नामांकन किया। नामांकन के समय उनके पुत्र शिवम पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें