सुल्तानपुर। चिकित्सकों के संकट से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में 22 नए चिकित्सकों की तैनाती तो हो गई है लेकिन ज्यादातर चिकित्सकों ने अभी तक जॉइन नहीं किया है। इससे फिलहाल शासन की इस पहल का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है।
मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर का नया सत्र वर्ष 2024 से शुरू करने की तैयारी है। इस कड़ी में शासन ने चिकित्सक शिक्षकों की भर्ती की और 22 चिकित्सकों को मेडिकल कॉलेज में नियुक्त कर दिया है। किंतु इनमें से अभी तक केवल आठ ने ही जॉइनिंग दी है। इनमें भी क्लीनिकल में केवल एक फिजीशियन डॉ. पवन ने ही ज्वाइनिंग दी है। इसलिए कम से कम इलाज के मामले में मरीजों को काेई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि धीरे-धीरे चिकित्सक ज्वाइन कर रहे हैं। जल्द ही सभी चिकित्सक कार्यभार संभाल लेंगे।