फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा

Wed, 13 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक लाख, 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की 90 फीसदी रकम पीड़िता को मिलेगी।
विज्ञापन


अमेठी जिले के कमरौली थाने के एक गांव की किशोरी का तीन जनवरी 2022 को गांव के ही आरोपी अवधेश कुमार ने अपहरण कर लिया था। आरोपी ने किशोरी को हरियाणा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता ने आरोपी अवधेश कुमार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह कोर्ट में पेश किए गए। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी अवधेश कुमार को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें