फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिना पंजीयन के दौड़ रहे ई रिक्शे

Sun, 06 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के गंदानाला मार्ग पर ई-रिक्शों से लगा जाम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर व आसपास के क्षेत्र में सात हजार से अधिक ई रिक्शा चल रहे हैं। इनमें से ढाई हजार ई रिक्शा बगैर पंजीयन के चल रहे हैं। इनके कोई रूट भी तय नहीं हैंश्। इस वजह से व्यस्ततम क्षेत्रों में हर समय इनका जमावड़ा लगा रहता है। भीड़ बढ़ने पर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

जिले में ई रिक्शा की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उप संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों की मानें तो जिले में कुल 13 हजार ई रिक्शा पंजीकृत हैं। इसमें करीब सात हजार ई रिक्शा शहर व आसपास चल रहे हैं। बगैर पंजीयन के शहर में ई रिक्शा फर्राटा भरते दिखते हैं। शहर के गोलाघाट, बस स्टेशन, दीवानी चौराहा, तिकोनिया पार्क, रेलवे स्टेशन, चौक, मेडिकल कॉलेज चौराहा समेत अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में बिना पंजीयन के ई रिक्शा चलाए जा रहे हैं। इनका कोई रूट मैप भी नहीं बना है।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इनका जमावड़ा होने से जाम की समस्या भी खड़ी हो जाती है। हाल ही में परिवहन व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान भी चलाया गया लेकिन उसका भी असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


अभियान जारी, तीन दिन में 100 ई रिक्शे सीज
शहर में शनिवार को सात ई रिक्शे सीज किए गए, जबकि 25 का चालान किया गया। बीते तीन दिनों में करीब 100 ई रिक्शे सीज किए गए हैं और 200 का चालान किया गया है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले ई रिक्शा चालकों से जुुर्माना भी वसूल किया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

-नंद कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें