फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक व साइकिल सवार की मौत

Wed, 28 Jan 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ के पांडेयपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पांडेयपुर के पास मंगलवार शाम वाराणसी जा रही बेकाबू कार ई रिक्शा और साइकिल से टकराकर गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में अंतपुर निवासी ई रिक्शा चालक श्यामलाल (60) और साइकिल सवार परसीपुर निवासी विजय बहादुर (45) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक घटनास्थल से भाग निकला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही थी। कार पर लखनऊ का नंबर लिखा है। रास्ते में पांडेयपुर दामोदर इंटर कॉलेज के पास कार पहले ई रिक्शा से टकराई, इसके बाद साइकिल सवार से भिड़कर सीधे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में विजय बहादुर और श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया। चिकित्सक ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने विजय व श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि साइकिल व ई रिक्शा को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। कार मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें