भदैंया। सहकारी समितियों में ई-पॉश मशीनों का सर्वर ठप होने से बुधवार को खाद वितरण व्यवस्था बाधित रही। भपटा, हनुमानगंज, बरुई और कंधईपुर सहित कई समितियों पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सर्वर बंद रहा।
विज्ञापन
समितियों पर डीएपी और यूरिया लेने पहुंचे किसानों को निराश होना पड़ा। हनुमानगंज समिति पर जगन्नाथ, मिथिलेश तिवारी और आशुतोष तिवारी सहित कई किसान लाइन में खड़े रहे। बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं होने से कई किसान लौट गए। अभियाकला के आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दो घंटे इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली। सचिव बृजेश शर्मा ने सर्वर की समस्या की पुष्टि की। एडीओ कोऑपरेटिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि सर्वर चालू होते ही वितरण शुरू होगा। संवाद