फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीएसए दफ्तर में शुरू होगी ई-ऑफिस प्रणाली

Mon, 24 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी। यह प्रणाली लागू हो जाने के बाद तमाम कार्यों में सहूलियत होगी। एडीबेसिक ने इसके लिए बीएसए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग कई मायनों में अब डिजिटल हो रहा है। पहले शिक्षकों की सेवा पुस्तिका को मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया गया। अवकाश, वेतन, प्रमोशन आदि को इससे जोड़ा गया। अब विद्यालयों के 12 रजिस्टरों को डिजिटल करने की प्रक्रिया शुरू होनी है।


इसके अलावा बीएसए कार्यालय को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जाएगा। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या मंडल राम सागर पति त्रिपाठी ने बीएसए को पत्र भेजकर यह प्रणाली लागू किए जाने का निर्देश दिया। यह प्रणाली लागू हो जाने के बाद डिजिटल हस्ताक्षर से पत्र निर्गत हो सकेंगे। मान्यता संबंधी कार्यवाही ऑनलाइन हो सकेगी। पत्रावलियों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाएगा। इससे कार्य में पारदर्शिता भी परिलक्षित होगी। साथ ही कई अन्य चीजें भी डिजिटल हो जाएंगी।
विज्ञापन



दिया जाएगा प्रशिक्षण
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि शासन से ई-ऑफिस लागू करने का निर्देश जारी हुआ है इस बावत पत्र मिला है। इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि कार्य में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें