फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहीं कराई ई केवाईसी, 1.87 लाख लोगों की बिना राशन मनेगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में इस माह का राशन 10 अक्तूबर से वितरित किया जाएगा। अभी तक 1.87 लाख लोगों की ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिसके कारण दीपावली पर इन लोगों को राशन नहीं मिल पाएगा। दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर को पड़ रहा है। जिले में कुल सरकारी राशन की दुकानें 1084 हैं, जिसमें 58 नगरीय व 1026 ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं। राशन लेने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या 18,78,119 है, जबकि कार्डधारकों की संख्या 4,57,900 है।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अभी तक 1,87,812 लोगों की ई केवाईसी नहीं हो सकी है। उन्हें अक्तूबर माह का राशन नहीं मिलेगा। ऐसे में उनकी दीपावली फीकी हो सकती है। ई केवाईसी कराने के लिए जनवरी माह से लगातार तिथियां बढ़ाई जा रही हैं। पूर्ति विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया था कि हर हाल में शत-प्रतिशत लाभार्थियों की ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा किया जाय। इसके बाद भी जिले में पूर्ति विभाग की लचर व्यवस्था के चलते जरूरतमंद लोगों की ई केवाईसी प्रकिया पूरी नहीं की जा सकी है।
25 अक्तूबर तक दिया जाएगा राशन
राशन वितरण 10 से 25 अक्तूबर तक किया जाएगा। जागरूकता की कमी से लाभार्थियों की ई केवाईसी कराने का कार्य काफी मुश्किल हो गया है। फिर भी प्रयास किया जा रहा है। -जीवेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें