फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से अधिक जगह  जलाया जाएगा दशानन

Mon, 10 Oct 2016 10:07 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
आज चूर होगा घमंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दशहरा को लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन


प्रशासनिक आकड़ों के मुताबिक जिले में 100 से अधिक जगहों पर रावण के पुतले का दहन होता है। शहर में रावण दहन बड़े स्तर पर किया जाता है। रावण दहन के बाद शहर में मेला लगता है। यहां गांव-गिराव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मंगलवार को दशहरा के दिन से ही जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम शुरू हो जाती है। 

दशहरा और दुर्गा पूजा महोत्सव के मद्देनजर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। यातायात सीओ सिटी/यातायात प्रभारी नवीना शुक्ला ने बताया कि सोमवार से आगामी 16 अक्तूबर तक शहर के यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। अमहट चौराहे से शहर के अंदर बड़े वाहन और छोटे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। पयागीपुर चौराहे से दरियापुर मार्ग पर पूरी तरह से बड़े व छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन


सौरमऊ रेलवे क्रॉसिंग और भुलकी चौराहे से शहर के अंदर आने वाले सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बड़े वाहन और छोटे वाहन जिन्हें शहर के अंदर प्रवेश करना है उन्हें टाटिया नगर से होते हुए वाया टेढुई आने की अनुमति दी गई है। यातायात पुलिस ने प्रतिबंधित रास्तों पर दो पहिया वाहनों को छूट दी है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें