फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा की रौनक से जगमग हुआ शहर

Fri, 14 Oct 2016 10:46 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव का उत्साह चरम पर है। महोत्सव में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु देश-विदेश के मंदिरों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का दर्शन कर रहे हैं। पंडालों के अंदर बनी गुफाओं में देवी मां का दर्शन पाने के लिए भक्तों को कतार में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के पास जगह-जगह जागरण व भंडारे की धूम है। पंडालों के पास सड़क के किनारे सजाई गई रंग-बिरंगी लाइटें श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन



शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव का उत्साह चरम पर है। विशालकाय पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। जिले के ऐतिहासिक छह दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव को देखने के लिए गैर जनपद से भी लोग आ रहे हैं। पंडालों के अंदर देश-विदेश के मंदिर का गुफानुमा ढांचा तैयार किया गया है। गुफा के अंदर विराजमान मां दुर्गा का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।

बीते 11 अक्तूबर से शुरू हुए दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रत्येक दिन शहर में जगह-जगह भंडारे व जागरण हो रहे हैं। भंडारे में प्रसाद बांटे जा रहे हैं। जागरण में देवी भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं। पंडालों व सड़क के किनारे सजाई गई रोडलाइटें दूरदराज से आने वाले भक्तों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें