फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरम पर पहुंचा दुर्गापूजा महोत्सव का उत्साह

Tue, 03 Oct 2017 09:42 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
माता के लगे जयकारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश भर में जिले का अनूठा दुर्गा पूजा महोत्सव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। शाम होते ही देवी पंडालों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने लगता है। हर तरफ देवी मां के जयकारे व भक्तों की कतारें दिखाई देती हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने स्वास्थ्य शिविर भी लगा रखे हैं। शहर में जगह-जगह भंडारों की धूम मची है। 
विज्ञापन


शहर के पयागीपुर से गोलाघाट, करौंदिया से ओमनगर, अमहट चौराहे से सिरवारा रोड का इलाका हर तरफ रंग-बिरंगी झालरों की सजावट से जगमग हो रहा है। पूजा पंडालों के आसपास देवी मां के भक्ति गीत व जयकारे सुनाई पड़ते हैं। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, ठठेरी बाजार, चौक, शाहगंज चौराहा, बाटा गली, विवेकनगर समेत विभिन्न मार्गों पर हजारों की संख्या में देवी मां के भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शहर में देवी पंडालों के अलावा कई स्वयं सेवी संगठनों की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। 

आकर्षण का केंद्र बनी ये प्रतिमाएं
शहर के विभिन्न इलाकों में पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। सीताकुंड मोहल्ले में मां दुर्गा की प्रतिमा, विवेकनगर मोहल्ले की शेरावाली मां, गभड़िया इलाके में बिजली से चलने वाली कात्यायनी देवी व महिषासुर मर्दिनी, चौक की अंबे माता व ठठेरी बाजार की बड़ी दुर्गा, चौक स्थित विराट दुर्गा माता, गोलाघाट पुल के पास की दुर्गा माता और बाधमंडी चौराहे की महागौरी का दर्शन करना श्रद्धालु नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन


प्रसाद वितरण की धूम
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव के चरम पर पहुंचने के साथ ही भंडारे की धूम मच गई है। करौंदिया मोहल्ले में निरालानगर युवा मंच सेवा समिति की ओर से प्रसाद का बाकायदा मेन्यू बना है। हलवा, छोला चावल के बाद मंगलवार को तहरी का वितरण हुआ। भंडारे में बबलू गुरु, सुधीर तिवारी, वीरभद्र सिंह, सुरेंद्र तिवारी अजीत पांडेय लगातार लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें