फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों के जयकारों से देवी पंडाल व शहर गूंज उठा। पंडालों व गुफाओं के अंदर स्थापित देवी प्रतिमाओं का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की ओर से पंडालों व आसपास भंडारे आयोजित किए गए।
विज्ञापन

प्रदेश भर में जिले की अनूठी दुर्गा पूजा महोत्सव का शनिवार की रात समापन हो गया। शाम होते ही देवी पंडालों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हर तरफ देवी मां के जयकारे व भक्तों की कतारें देखी गईं। पूजा पंडालों के आसपास माता रानी के जयकारे सुनाई देने लगे।
गभड़िया, सब्जी मंडी, पंचरास्ता, ठठेरी बाजार, दरियापुर, बाधमंडी, शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, चौक, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सीताकुंड समेत विभिन्न मार्गों पर हजारों की संख्या में देवी मां के भक्त दर्शन करने पहुंच गए।
विज्ञापन

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने स्वास्थ्य शिविर भी लगा रखे हैं। पूजा पंडाल समितियों व संगठनों की ओर से जगह-जगह भंडारे भी आयोजित किए गए। दुर्गा पूजा महोत्सव का मुख्य आकर्षण पंडाल की सजावट व रंग बिरंगी रोशनी है।
गुड़मंडी, शाहगंज चौराहा, ठठेरी बाजार समेत कई जगहों की रोड लाइटें श्रद्धालुओं के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हैं। समिति के अश्विनी ने बताया कि पूर्व में कितना बदल गया इंसान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक जागरूकता से संबंधित माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
शहर में स्थापित देवी पंडालों में शनिवार को हवन पूजन किया गया। पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से सभी पूजा समिति के पदाधिकारियों ने हवन कुंड में आहुति दी। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने बताया कि रविवार देर शाम पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें