फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडे ट्रैक्टर से भिड़ा डंपर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर रविवार की रात सड़क पर घूम रहे मवेशियों को बचाने के प्रयास में गिट्टी लदा एक डंपर सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर और ट्रैक्टर टुकड़ों में बंट गया। तेज आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने डंपर में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोनों वाहनों के चपेट में आने से एक सांड़ की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ बाजार में फौजी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर रविवार की रात एक ट्रैक्टर खड़ा था। तभी गिट्टी लदा एक डंपर उधर से गुजर रहा था। सड़क पर अचानक पहुंचे कुछ मवेशियों को बचाने के प्रयास में डंपर ट्रैक्टर से टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर और ट्रैक्टर टुकड़ों में बंट गया। तेज आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने डंपर में फंसे चालक पारसनाथ (22) पुत्र शोभनाथ ग्राम मधौली पोस्ट बधौर मध्यप्रदेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दोनों वाहनों की चपेट में आने से एक सांड की भी मौत हो गई। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिवारीजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें