फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रूट डायवर्जन से पांच किमी तक लगी वाहनों की कतार

Thu, 19 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मुजेश टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कूरेभार। अयोध्या धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कूरेभार कस्बे में भारी वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक लगा दी गई। इसके चलते अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर करीब पांच किमी तक ट्रक व अन्य मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहनों को एकल मार्ग से गुजारा गया।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की ओर से बुधवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया। कूरेभार बाजार में हलियापुर से आने वाले भारी वाहनों को सेमरी व सुल्तानपुर की ओर डायवर्ट किया गया, जबकि सेमरी से आने वाले वाहनों को हलियापुर व सुल्तानपुर की तरफ भेजा गया। मुजेश टोल प्लाजा पर सुल्तानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोककर उन्हें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा गया। एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को सुल्तानपुर की दिशा में भेजा गया।
वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते सुल्तानपुर रोड पर जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की कतार बम्हरौली तक पहुंच गई। मुजेश टोल प्लाजा पर लंबी कतार लगी रहीं। शाम करीब पांच बजे के बाद अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को धीरे-धीरे रवाना किया गया। इस दौरान आगे निकलने की होड़ में कई स्थानों पर हल्का जाम भी लगा। प्रयागराज से अयोध्या जा रहे ट्रक चालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हार्डवेयर का सामान पहुंचाना था, लेकिन रास्ते में वाहन रोके जाने से काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कूरेभार थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया था। अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को रोका गया और स्थिति नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। शाम के बाद वाहनों को उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें