सुल्तानपुर। मौसम में बदलाव के कारण लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में 1,729 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें 1000 से अधिक मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व सांस फूलने से परेशान रहे।
ओपीडी में बुखार और सर्दी-खांसी से मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिसिन और बाल रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार सहित पेट दर्द के मरीज आ रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। गंभीर संक्रमण वाले बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। फिजीशियन डॉ. एसी गुप्ता का कहना है कि सांस लेने में तकलीफ वाले बुजुर्ग मरीजों को भाप दिलाई जा रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
इनसेट-
ये सतर्कता है जरूरी
- अभी गर्म कपड़े जरूर पहनें।
- तले-भुने खाद्य पदार्थ खाने से बचें।
- रात में बच्चों को गर्म दूध दें।
- ताजा पानी से नहाएं।
- सुबह टंकी के पानी से न नहाएं।
- गुनगुना पानी पीयें।