फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रक और एंबुलेंस की भिड़ंत में चालक की मौत

Sat, 30 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रामपुर बबुआन गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के रामपुर बबुआन गांव के पास बृहस्पतिवार रात बिहार से दिल्ली जा रही निजी एंबुलेंस की सामने से जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस पलटने से उसके चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक व दो लोग घायल हो गए। घायलों को अयोध्या के कुमारगंज स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मथुरा जिले के सुरीर के टेटी गांव निवासी विपिन (30) दिल्ली में निजी एंबुलेंस चलाते थे। बृहस्पतिवार को विपिन बिहार के एक मरीज पहुंचाने के बाद अपने सहयोगी दिलीप (32) निवासी शीतला मंदिर कस्बा औछा जिला मैनपुरी व आकाश (25) निवासी केशवपुर, गड़राना, मावा खेड़ा, अलीगढ़ के साथ वापस दिल्ली जाने के लिए निकले थे। तीनों पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से गुजर रहे थे। एंबुलेंस विपिन चला रहा था। रास्ते में हलियापुर के रामपुर बबुआन के पास अचानक सामने से आ रहा ट्रक एंबुलेंस से भिड़ गया। इस हादसे एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। वहीं ट्रक भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा।
एंबुलेंस पर सवार विपिन, दिलीप व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रक चालक प्रेमचंद्र (35) भी घायल हो गया। यूपीडा कर्मी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों को दूसरी एंबुलेंस से सीएचसी कुमारगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी परमात्मा सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवा दिया गया है। ट्रक को क्रेन से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें