डॉ. स्वाती सिंह। स्रोत- स्वयं
सुल्तानपुर। शहर के बढ़ैयाबीर मोहल्ले की रहने वाली महिला चिकित्सक डॉ. स्वाती सिंह ने एमआरसीओजी (मेंबरशिप ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स) परीक्षा पास कर ली है।
उन्होंने तीन चरणों की इस परीक्षा के आखिरी चरण को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए स्त्री एवं प्रसूति रोग के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। इस सफलता पर उनके परिवारजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। संवाद