फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डाॅ. सुरेंद्र तिवारी अध्यक्ष और डॉ. सुनील बने सचिव

Wed, 28 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाखा के डॉ. सुरेंद्र कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष व डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी सचिव चुने गए। शहर के एक प्रतिष्ठान में बुधवार को संगठन की हुई बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राज रतन मिश्रा व सचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

प्रक्रिया में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी रहे। इसके अलावा डॉ. गौरव पांडेय कोषाध्यक्ष, डॉ. अजय कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. अजय कुमार दुबे व डॉ. मुकेश वर्मा को सह सचिव बनाया गया है। डॉ. अनूप मिश्रा को सांस्कृतिक समिति का अध्यक्ष, डॉ. शहाबुद्दीन सिद्दीकी को खेल समिति का अध्यक्ष चुना गया है। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. रमा शंकर मिश्रा, डॉ. सुरेंद्र पांडेय, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अग्रहरि, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें