सुल्तानपुर। खाद एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय सोमवार को अपने पैतृक गांव कतकौली पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जन सुविधा मेले का शुभारंभ करेंगे।
सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 1000 जरूरतमंदों को साड़ी वितरित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल दी जाएगी। इसके बाद मंत्री दिवंगत व्याकरणाचार्य रामयज्ञ शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक और शाम चार बजे पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संवाद