फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ के निलंबन के बाद सेक्रेटरियों में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में ग्राम पंचायतों को आपूर्ति हुए इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर किट में भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी के निलंबन के बाद पंचायत सेक्रेटरियों में खलबली मची है। खरीद व भुगतान को लेकर पंचायत सेक्रेटरी सकते में हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर की आपूर्ति का मामला गरमा गया है। लंभुआ भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। प्रकरण में अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी केके सिंह चौहान को निलंबित कर दिया।
डीपीआरओ के निलंबन के बाद पंचायत सेक्रेटरियों में खलबली मची है। खरीद व भुगतान में शामिल सेक्रेटरी सकते में आ गए हैं। उन्हें भी कार्रवाई का भय सताने लगा है। उधर, डीएम सी. इंदुमती का कहना है कि थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर किट की खरीद व भुगतान में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें