फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ व दो स्वास्थ्य कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में जिला पंचायतराज अधिकारी व दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की रिपोर्ट आने से अधिकारियों में खलबली मच गई है। रिपोर्ट पर डीपीआरओ कार्यालय को सैनिटाइज कराते हुए संपर्क में आने वालों को जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश कुमार की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। आशंका होने पर उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था। रिपोर्ट में जिला पंचायतराज अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आते ही अधिकारियों में खलबली मच गई है।
बताया जा रहा है कि डीपीआरओ अधिकारियों के साथ कई बैठकों में हिस्सा ले चुके हैं। आनन-फानन में डीपीआरओ कार्यालय को सैनिटाइज कराते हुए उनके संपर्क में आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को डीपीआरओ के साथ कुड़वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट समेत एक डाटा एंट्री ऑपरेटर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पर सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया है। तीनों मरीजों का इलाज शुरू करा दिया गया है।
संक्रमण पर रोकथाम के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संक्रमण पर काबू पाने के उपायों पर जोर दिया। इस मौके पर संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें