गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। नगर कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है। भट्टी जरौली निवासी गुलफ्सा बानो के मुताबिक, सात मार्च 2022 को उनका निकाह गोसाईगंज थाने के सोनारा निवासी हसनैन खां से हुआ था।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिन बाद ही पति, ससुर दिलशाद खां, सास जैनब खातून और देवर नूरैन खां ने चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। मना करने पर मारने-पीटने लगे। पिछली सात जुलाई को पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।