फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परीक्षा के लिए न पालें तनाव, आठ घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें

Thu, 19 Feb 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही कई छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी के लिए अधिक सजग हो गए हैं। इसी कारण कुछ विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में सामान्य परामर्श लेने भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल कॉलेज में करीब 20 परीक्षार्थी मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास तनाव से छुटकारा पाने का टिप्स लेने पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें टिप्स दिया और बताया कि घबराएं नहीं, नियमित दिनचर्या अपनाकर परीक्षा की तैयारी करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है, तैयारी के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा तो पढ़ाई बाधित हो सकती है। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुज वर्मा ने बताया कि परीक्षा के समय थोड़ा तनाव स्वाभाविक होता है, लेकिन इसे दिनचर्या और सही तैयारी से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
बताया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन लगभग आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए, जिससे याद करने की शक्ति और एकाग्रता बेहतर रहती है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें, हल्का व्यायाम करें और टहलें। पौष्टिक भोजन लें और पर्याप्त पानी पीयें। विषयों को समझकर पढ़ना अधिक उपयोगी होता है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और उनका उत्साह बढ़ाते रहें। उनका कहना है कि संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा का समय आसानी से और अच्छे परिणामों के साथ पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें